फिरोजाबाद: देह व्यापार में संलिप्त दो महिला सहित चार गिरफ्तार

-आजाद नगर में एक मकान में चल रहा था गोरखधंधा

फिरोजाबाद: देह व्यापार में संलिप्त दो महिला सहित चार गिरफ्तार

फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में चलाएं जा रहे अभियान में थाना लाइनपार पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार करने वाले दो महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। छापामार कार्यवाही से मौहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि थानाध्यक्ष लाइनपार रमित कुमार आर्य को सूचना मिली की मौहल्ला आजाद नगर में एक मकान में देह व्यापार का कार्य चल रहा है। पुलिस टीम ने छापा मारकर दिनेश कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी नई बस्ती थाना दक्षिण, रामजी पुत्र छोटे हलवाई निवासी मौहल्ला छपेटी थाना इकदिल जिला इटावा को दो महिलाओं सहित देह व्यापार में संलिप्त होने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस मकान में काफी समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों से 4800 रू. नगद, आपत्ति जनक सामान बरामद किया है।