फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को रैगिंग रोकने के उपायों के बारे में जागरूक किया। प्राचार्या प्रो. प्रियदर्शिनी उपाध्याय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए छात्राओं को मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बुराई को खत्म करना चाहिए। कॉलेज परिसर को शांतिपूर्ण बनाना चाहिए। डॉ छाया यादव, डॉ अनीता चौरसिया ने छात्राओं को ऑनलाइन फॉर्म भरवाए। डॉ जेबा फारूकी ने कुशलता पूर्वक कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम की प्रभारी कीर्ति वर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

