फिरोजाबाद: चूड़ी जुड़ाई करते समय आग लगने से महिला की मौत

फिरोजाबाद: चूड़ी जुड़ाई करते समय आग लगने से महिला की मौत

फिरोजाबाद। चूडी की जुड़ाई करते समय अचानक आग लगने से एक महिला जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा है।  थाना लाइनपार के मौहल्ला आजाद नगर निवासी राजीव कुमार की 30 वर्षीय पत्नी ज्योति बुधवार को घर पर चूड़ी की जुड़ाई कर रही थी। उसी दौरान जलती लैंप महिला के ऊपर गिर गई और आग लग गई। आग की लप्टों से घिरी महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन आ गएं। घायल महिला को परिजन सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहॉ चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित करते पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया।