फिरोजाबाद: होलिकोत्सव पर निकलेगी रथ शोभायात्रा

फिरोजाबाद: होलिकोत्सव पर निकलेगी रथ शोभायात्रा

फिरोजाबाद। होलिका महोत्सव पर्व पर रामलीला कमेटी द्वारा निकाले जाने वाली रथ शोभायात्राओं पर प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की है। सनातम धर्म रामलीला महोत्सव समिति तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे ने बताया कि रामलीला कमेटी द्वारा एक, दो व चार मार्च का होली पर रथ शोभायात्रा निकाली जायेगी। इसके अलावा 19 से 31 मार्च तक होने वाले चैत्र नवरात्रि महोत्सव पर रामलीला कमेटी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगी। जिसकी तैयारियों पूर्ण कर ली गई है।