फिरोजाबाद: दो लुटेरों गिरफ्तार, मोबाइल, असलाह बरामद

फिरोजाबाद: दो लुटेरों गिरफ्तार, मोबाइल, असलाह बरामद

फिरोजाबाद। गश्ती पुलिस दल ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, असलाह कारतूस बरामद हुए है।  थाना दक्षिण पुलिस ने लूट के मामले में वंाछित चल रहे अभियुक्त टिंका पुत्र भरत ंिसह निवासी 9/3 करबला, राहुल पुत्र राकेश निवासी 9/2 करबला थाना दक्षिण को पकड़ा है। दोनो लुटेरों ने 15 फरवरी को आदित्य गुप्ता पुत्र हरेंद्र गुप्ता निवासी हिमायुपूर सीता नगर से मोबाइल लूटा था। पुलिस ने दोनों के पास से लूटा मोबाइल, एक बाइक, असलाह कारतूस बरामद किये है।