फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रसूलपुर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य की 200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एक ट्रक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
थाना रसूलपुर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी एक ट्रक में अवैध अग्रेंजी शराब लाई जा रही है। पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाकर नरेश पुत्र बाबूलाल निवासी बायतू, जिला बाड़मेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से ट्रक नंबर यूपी 16 ईटी2295 में 200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब लदी हुई थी। बरामद शराब की बोतलों पर फॉर सेल इन हरियाणा ओनली अंकित था, जिससे पता चलता है कि यह शराब हरियाणा से लाई गई थी।
जिसमें 300 बोतल अवैध इम्पीरियल ब्लू, 1800 अध्धे इम्पीरियल ब्लू और 4800 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल्स नंबर 1 शामिल हैं। कुल 1764 लीटर अवैध शराब के साथ एक ट्रक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पूछताछ में आरोपी नरेश ने खुलासा किया कि वह हरियाणा के पीपली-खरखौदा से शराब लोड करता था। इस खेप को कानपुर के रास्ते बिहार में पहुंचाया जाना था। बिहार में शराबबंदी के कारण वहां इसे ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाया जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी तस्करी के लिए ट्रक के इंजन और चेसिस नंबर की जानकारी छिपाता था।

