फिरोजाबाद। वैदिक संस्कार जागरण मंच द्वारा प्रथम चरण की राम चरित मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 22 मार्च को प्रातः 8.30 बजे से माता प्रसाद कलावती देवी शिक्षण संस्थान में आयोजित की जाएगी। जागरण मंच के संस्थापक आचार्य सुधीर शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में से मेरिट के आधार पर 200 बच्चों का चयन किया जायेगा। रामचरितमानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इच्छुक छात्र-छात्राएं सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला, माता प्रसाद कलावती देवी शिक्षण संस्थान अथवा वैदिक संस्कार जागरण मंच के कार्यालय मोहन धाम तिलक नगर में पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को साइकिल, फ्रिज, कूलर टीवी, वाशिंग मशीन जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।
फिरोजाबाद: रामचरित मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 22 मार्च को
