शिकोहाबाद: पुलिस ने सात टप्पेबाजों को किया गिरफ्तार

- टप्पेबाजों के कब्जे से आभूषण किए बरामद

शिकोहाबाद: पुलिस ने सात टप्पेबाजों को किया गिरफ्तार

शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने नगर में बीते दिनों हुई टप्पेबाजी की घटनाओं का ख़ुलासा करते हुए सात टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । उनके कब्जे से ठगी किए गए आभूषण भी बरामद किए है ।

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि वादी हरीश यादव पुत्र रामप्रकाश निवासी यदुवंशनगर थाना शिकोहावाद ने अज्ञात चोरो द्वारा वादी के घर से नगद पैसे ,ज्वैलरी चोरी कर ले जाने और तीन फरबरी को वादिया मालती पत्नी शिवराज निवासी भारौल थाना अरावं से अज्ञात लोगों द्वारा वादिया को अपनी बातो में लगाकर उसके कुण्डल ले जाने और 17 फरबरी को अजय कुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासी रामनगर थाना रिजोर जनपद एटा की पत्नि श्नीरज को आटो में बैठाकर ले जाना तथा आटो में रखे पीड़ित की पत्नी के बैग से ज्वैलरी चार चूडी, पाँच अंगूठी, लोंग हार व सोर्ट हार, कानो के झाले व लर अज्ञात आटो चालक व आटो चालक के अन्य दो साथी चोरी कर ले गए।

बुधवार को त्रिवेश पत्नी दिनेश निवासी नई बस्ती बोझिया थाना शिकोहाबाद से दो अज्ञात लोग पीड़िता को बातों में लेकर कानो के कुंडल ले गए । उन सभी मामले में प्रार्थमिकी दर्ज की गई। उक्त घटनाओं के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम गठित कर उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस ने गुरुवार को थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मे चोरी/टप्पे बाजी की घटना कारित करने वाला गिरोह एक बिना नम्बर प्लेट इको गाडी मे किसी घटना को कारित करने की फिराक मे घूम रहे । है जो कुछ ही देर मे मैनपुरी की तरफ से आने वाले है। सूचना पर शिकोहाबाद मैनपुरी रोड पर संतजनू चौकी के पास थानाक्षेत्र शिकोहाबाद से सात लोगों को गिरधर में लेकर पूछताछ की ।इस पर उन्होंने घटनाओं को करना कबूला ।

पकड़े गए आरोपितों ने पुलिस को अपने नाम बताए। जिसमें अजय पुत्र सत्यपाल निवासी पमास थाना कोतवाली देहात जिला एटा ,धर्मेन्द्र पुत्र सिपाहीराम यादव निवासी 4/5 गली, महादेव नगर, थाना रामगढ, विकाश शुक्ला हाल निवासी मानसरोवर पार्क, आनन्द हास्पीटल के पीछे, लालकुआँ गाजियाबाद,सन्तोष श्रीवास्तव निवासीहाल मकान न0 ए/13, गली न0 02, वीरबल चौकी, मंगल बाजार, खोडा कालोनी गाजियाबाद ,वासुदेव मिश्रा निवासी संतपुर थाना मैनपुरी कोतवाली जिला मैनपुरी ,कृष्णा उर्फ किशन यादव निवासी नगला पान सहाय, थाना उत्तर ,सिन्टू राठौर निवासी मौहल्ला आनन्द नगर, कोटला रोड, पुलिस चौकी के पीछे, थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक गले का हार पीली धातू, दो अंगूठी पीली धातू, एक जंजीर पीली धातू, दो जोडी कुण्डल पीली धातू के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।