नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

फिरोजाबाद। नगर निगम के नगर आयुक्त द्वारा प्रतिदिन सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। खामियां पाएं जाने पर सुधार के निर्देश दिए है। कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।  नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने गुरूवार को वार्ड नं. 57 नगला बरी, वार्ड नं. 2 विजय नगर में साफ-सफाई, कूड़ा उठान, डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन इत्यादि संबंधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में खाली प्लाटों में पड़े कूड़े को साफ कराने के निर्देश दिए। क्षेत्रियजनों से संवाद करते हुए कहा कि  कूड़ा कलैक्शन टीम को ही कूड़ा दे, इधर उधर न फेंकें। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से स्वच्छता के संबंध में फीडबैक भी लिया।ं इंगित कमियों/सुझावांे पर कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या के निदान हेतु सुपर सकर मशीन के माध्यम से सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पार्षद शारिक सलीम, देवेन्द्र कुमार तथा अपर नगर आयुक्त अजय कुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हृदेश कुमारी, अवर अभियंता जल मनोज कुमार, अवर अभियंता सिविल मुनिदेव, अवर अभियंता मार्गप्रकाश योगेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक मनोज कुमार, पवन कुमार व डोर टू डोर कलैक्शन टीम के सुपरवाईजर उपस्थित रहे।