फिरोजाबाद। लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय धरना देकर विरोध प्रदर्शित किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गांधी पार्क में आयोजित धरना में बोलते जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाकर जनता से उनके संवैधानिक अधिकार कर रहे। अपने हक की बात करने और गलत का विरोध करने वालों पर लाठियाँ बरसाई जा रही हैं, उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दास्त नहीं कर सकती है, इसके लिये चाहे जेल जाना पड़े या फिर जान देनी पड़े पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को लखनऊ में शांतिप्रिय प्रदर्शन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया जाना सरकार की कायरता का परिचय है। उसमें सच्चाई का सामना करने की हिम्मत नहीं ह।ै इसलिये पुलिस के दम पर अपने काले कारनामो को छुपाना चाहती है। लेकिन जनता सब समझ चुकी है और समय का इंतजार कर रही है।
प्रदर्शन में शफात खान राजू, हाजी सईद पटेल, बाबूराम निशंक, हाजी नसीर अहमद, राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, प्रदीप शर्मा, शैलेन्द्र शुक्ला, शांतिदास शंखवार, उमर फारूक, अजय शर्मा, एमडी पिप्पल, अजय यादव, वकार खालिद, जहीर खाकसार, अनिल यादव, विद्याराम राजोरिया, लाला राइन गांधी, अयूबी, सत्यप्रकाश, संजू शंखवार, संत कुमार, रामकुमार, खजाँची दिवाकर, दिलीप कुमार, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

