फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता, हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। रस्साकसी, कैरम तथा बास्केबॉल में छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष माला रस्तोगी,जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश यादव, प्राचार्या प्रो रेनू वर्मा, देवीचरन अग्रवाल, अनूप चंद्र जैन, प्रो. जीसी यादव, प्रभास्कर राय, रवि माहेश्वरी, ललित मोहन शर्मा, रणवीर सिंह, विनीता गुप्ता ने सयुक्त रूप से मॉ सरस्वती, दाऊदयाल, गोपाल चंद्रा, पूर्व अध्यक्ष स्व. एस. के. अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया।

कुलपति प्रो. आशू रानी ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र लक्ष्य निर्धारित कर उस पर सदैव दृढ़ प्रतिज्ञ होकर अनवरत रूप से श्रम साधना में तल्लीन रहना है। अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिता के विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

