फिरोजाबाद: संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करे कार्यकर्ता-प्रमोद गुप्ता

फिरोजाबाद: संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करे कार्यकर्ता-प्रमोद गुप्ता

फिरोजाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान का आयोजन भाजपा कार्यालय पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यकर्ता व्यावहारिक ज्ञान के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन करे। 

भाजपा क्षेत्रिय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एडवोकेट, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को वर्तमान चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रशिक्षण को संवाद आधारित और अनुभवपरक बनाया गया है। जिससे कार्यकर्ता व्यावहारिक ज्ञान के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकें।

प्रशिक्षण को डिजिटल प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रशिक्षण की प्रभावशीलता का आकलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सरल एवं व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी जाएगी। जिससे संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया। प्रशिक्षण शिविर 7 से 13 मार्च तक आयोजित किये जायेंगे। जिसमें अनुभवी वक्ता विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

इस दौरान नानक चंद्र अग्रवाल, शैलेंद्र गुप्ता शालू, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, कन्हैया लाल गुप्ता, सुनील शर्मा, अरविंद पचौरी, बीएल वर्मा, रामलड़ेंती लकी, केके गांधी, महिमा गुप्ता, आकृति सहयोगी, अंकित तिवारी, केशव फौजी, डॉ एसपी लहरी आदि मौजूद रहे।