फिरोजाबाद: वैदिक अग्नि में आहुति से वातावरण और चेतना का होगा शुद्धिकरण-रामदास महाराज

-1108 कुण्डीय मृत्युंजय माँ पीतांबरा महायज्ञ छह मार्च से, तैयारियां शुरू

फिरोजाबाद: वैदिक अग्नि में आहुति से वातावरण और चेतना का होगा शुद्धिकरण-रामदास महाराज

फिरोजाबाद। नगर में 1108 कुण्डीय मृत्युंजय माँ पीतांबरा महायज्ञ का आयोजन छह मार्च से किया गया है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तजन यज्ञशाला में आहूतियां देंगे। कार्यक्रम की तैयारियों जारी है।  माँ पीतांबरा के पीठाधीश्वर रामदास महाराज ने वार्ता करते हुए बताया कि महायज्ञ बच्चू बाबा आश्रम निकट आगामी 6 से 17 मार्च तक किया गया है। यह महायज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में समरसता, वैचारिक शुद्धि, सांस्कृतिक जागरण और लोककल्याण की भावना को पुनर्स्थापित करने का एक व्यापक आध्यात्मिक अभियान है। महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः एवं सायं वैदिक मंत्रोच्चार, हवन की तीनों पालियाँ, विशेष पूजन, संत-समागम तथा विविध संस्कार कार्यक्रम संपन्न होंगे। रामकथा और महायज्ञ का यह समन्वय आध्यात्मिक ऊर्जा के द्विगुणित प्रभाव का अवसर प्रदान करेगा। जहाँ एक ओर वैदिक अग्नि में आहुति से वातावरण और चेतना का शुद्धिकरण होगा, वहीं दूसरी ओर रामकथा से धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन का संदेश जन-जन तक पहुँचेगा।