फिरोजाबाद: असुतलित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन की मौत

-एक महिला घायल, अरांव के निकट हुआ हादसा

फिरोजाबाद: असुतलित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन की मौत

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद मैनपुरी मार्ग पर अरांव के निकट शुक्रवार की दोपहर एक असंुतलित कार डिवाइडर से टकराकर टायर फटने से कार पलट गई। जिसमें पति, पत्नी और पुत्र की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। तीनों मृतों के शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया है। घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। 

जनपद मैनपुरी के रहने वाले वरूण कुमार अपने परिवार के साथ शिकोहाबाद से कार द्वारा मैनपुरी जा रहे थे। जैसे ही शनिवार की दोपहर साढ़े 12 बजे नन्नूराम कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचे, तभी कार असंुतलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में टायर फटने से पलट गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दुर्घटना की सूचना पर सीओ सिरसागंज अनवेश कुमार, थाना प्रभारी अरांव ऋषि कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे गये। कार में सवार लोगों को बाहर निकलवाकर सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए।

जहॉ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद वरूण पुत्र राजेंद्र, पत्नी रचना, पुत्र आर्यन निवासीगण मैनपुरी को मृत घोषित कर दिया। घायल मोना पुत्री राकेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि पूरा परिवार शिकोहाबाद से किसी समारोह में शामिल होकर मैनपुरी जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। मृतक के परिजनों ने चीतपुकार मच गई।