फिरोजाबाद: निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल का लेंटर भरभराकर गिरा, तीन साल की बच्ची की मौत

-15 मजदूर, 6 परिजन घायल, दो की हालत गंभीर; जेसीबी से चला रेस्क्यू ऑपरेशन

फिरोजाबाद: निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल का लेंटर भरभराकर गिरा, तीन साल की बच्ची की मौत

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के नई आबादी, अमरदीप कॉलेज के पीछे शुक्रवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में दर्दनाक हादसा हो गया। ककरऊ निवासी अशोक पुत्र जयवीर सिंह के मकान की दूसरी मंजिल पर लेंटर डाला जा रहा था, तभी अचानक पूरा लेंटर भरभराकर गिर पड़ा। मलबे में दबने से 15 मजदूर और 6 परिजन घायल हो गए, जबकि एक तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य तेजी लाने के निर्देश दिए। 

फिरोजाबाद: निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल का लेंटर भरभराकर गिरा, तीन साल की बच्ची की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय करीब 20 मजदूर कार्य में जुटे थे। लेंटर गिरते ही चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को विशेष निगरानी में रखा गया है। हादसे की खबर मिलते ही मजदूरों और परिजनों में कोहराम मच गया तथा बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए।

फिरोजाबाद: निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल का लेंटर भरभराकर गिरा, तीन साल की बच्ची की मौत
फिरोजाबाद: निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल का लेंटर भरभराकर गिरा, तीन साल की बच्ची की मौत
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद और सीओ सिटी प्रवीण तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने राहत कार्य की निगरानी की और संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य के दौरान तकनीकी लापरवाही अथवा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने शहर में निर्माण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। वहीं घटना की जानकारी होने पर नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

फिरोजाबाद: निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल का लेंटर भरभराकर गिरा, तीन साल की बच्ची की मौत
-हादसें में हुए घायल
शीलू पुत्री अशोक, अशोक पुत्र जयवीर, किशन मोहन पुत्र अमर सिंह, राजवीर पुत्र पूरन सिंह, चमन पुत्र रमेश, गौरव पुत्र राजवीर, शीलेंद्र पुत्र अशोक, महेंद्र पुत्र लटूरी, मुन्नी पत्नी अशोक, श्याम सुंदर पुत्र मुकेश, अनिकेत घायल हुए। वहीं तीन बर्षीय बालिका सृष्टि की मौत हो गई है।