शिकोहाबाद: गाजे-बाजे के साथ निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा

-यात्रा का पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

शिकोहाबाद: गाजे-बाजे के साथ निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा

शिकोहाबाद। खाटू श्याम महाराज की निशान यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं निशान हाथ में लिए खाटूश्याम के जयकारे लगाते हुए चल रहीं थी। उनके पीछे खाटू श्याम महाराज का रथ चल रहा था। जिसके आगे समिति के पदाधिकारी थिरकते हुए चल रहे थे। यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

नगर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ लाडले श्याम के समिति द्वारा भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय दिशा कमेटी ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार अंकुर वर्मा द्वारा किया गया। निशान यात्रा में बाबा का दिव्य रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जिसका भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहा था। यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर भजन.कीर्तन करते हुए झूमते, नाचते और गाते आगे बढ़ रहे थे। बैंड.बाजों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विश्वनाथ सिंह, पीयूष कपूर, संजीव गर्ग, अजय अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अंकित कश्यप, मनीष राठौर, नितिन गुप्ता, आकाश मित्तल, अमन मित्तल, सजल, योगेश, ध्रुव, गौरव, मोहित, संजय,अंशु, निखिल, विनय, शिवम सहित अनेक श्रद्धालु एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।