फिरोजाबाद: किसान से लूट करने वाला गिरफ्तार, एक साथी फरार

-लूटे गये 89 हजार में से 70 हजार बरामद

फिरोजाबाद: किसान से लूट करने वाला गिरफ्तार, एक साथी फरार

फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में चलाएं जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान में थाना नसीरपुर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एक लुटेरे के पास से 70 हजार रू. नगद, कागजात बरामद हुए है। दूसरे लुटेरे की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष नसीरपुर ज्ञानेंद्र सिंह सौंलकी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर लूट करने वाले अभियुक्त अखिलेश पुत्र मोहन निवासी रूपवास थाना मटसैना को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से लूटे गये रूपयों में 70 हजार रू नगद, आधार कार्ड एवं अन्य सामान बरामद किया है। उसका साथी मुलायम सिंह पुलिस की पकड़ से दूर है। जिसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि दस फरवरी को हरिओम पुत्र गीतम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि वह इटावा से गेहूूॅ बेचकर रूपवास आ रहा था। रास्ते में करनपुर की पुलिया के पास से दो लुटेरों ने थैला छीन लिया। जिसमें 89 हजार रू. नगद व अन्य सामान था। इसी थाना पुलिस ने हत्या में वांछित चल रहे अभियुक्त विनोद पुत्र राजवीर नंदराम की मढैया थाना नसीरपुर को गिरफ्तार किया है।