फिरोजाबाद। नगर आयुक्त ने वार्ड नं. 44 में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान खाली प्लाटों में लगे कूड़े ढेर को साफ कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ वार्ड नं. 44 सुहागनगर को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, कूड़ा उठान, डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन संबंधी कार्यों को देखा। उन्होंनें क्षेत्र में खाली प्लाटों में पड़े कूड़े को हटवाने, नियमित डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन, सफाई कर्मचारियों को आवश्यक एप्रिन, ग्लब्स इत्यादि का उपयोग कराये जाने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय नागरिकों से स्वच्छता के संबंध में फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद सुभाष यादव, अपर नगर आयुक्त अजय कुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हृदेश कुमारी, क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक विपिन पाण्डेय, डोर टू डोर कलैक्शन टीम के सुपरवाईजर मौजूद रहे।

