फिरोजाबाद: युवान यंग स्टार और पाइनले पैंथर्स की टीम रही विजेता

फिरोजाबाद: युवान यंग स्टार और पाइनले पैंथर्स की टीम रही विजेता

फिरोजाबाद। राजा का ताल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में युवान यंग स्टार्स और पाइनले पैंथर्स किंग की टीम विजेता रही। लॉर्ड कृष्णा स्टेडियम राजा का ताल में चल रहे टूर्नामेंट में पहला मुकाबला पाइनले पैंथर्स और श्याम सरोवर के बीच खेला गया। श्याम सरोवर ने टॉस जीतकर पहले पाइनले पैंथर्स की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। सोनू की शानदार शतकीय पारी की बदौलत पाइनले पैंथर्स ने 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्याम सरोवर की टीम 129 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच सोनू को अंशु ने प्रदान किया। दूसरा मुकाबला जीविक इंटेंरिओ टाइगर्स और युवान यंग स्टार के मध्य खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जीविक इंटेंरिओ 78 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। जवाब में युवान यंग स्टार ने चार विकेट खोकर नौ ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच शिव को लालू ने प्रदान किया।