फिरोजाबाद: उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और आरबी दादा लीजेंड्स टीम रही विजेता

फिरोजाबाद: उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और आरबी दादा लीजेंड्स टीम रही विजेता

फिरोजाबाद। राजा का ताल प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गये। जिसमें उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और आरबी दादा लीजेंड्स की टीम ने जीत दर्ज की। 

लॉर्ड कृष्णा स्टेडियम राजा का ताल पर चल रहे टूर्नामेंट में पहला मुकाबला आरबी दादा और एजे ब्रदर्स के मध्य खेला गया। जिसमें आरबी दादा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एजे ब्रदर्स की टीम 16 ओवर में 102 रन पर ही सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबी दादा ने 5 विकेट खोकर 14 ओवर में मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और पाइनले पैंथर्स किंग के मध्य खेला गया।

जिसमें टॉस जीतकर उमेश वॉरियर्स ने पाइनले पैंथर्स को पहले बल्लेबाजी को आमंत्रित किया। जिसमें पाइनले पैंथर्स ने 9 विकेट खोकर 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमेश विक्ट्री वॉरियर्स के बल्लेबाज गौरव ने अपनी टीम को शुरू में तेज शुरूआत दिलाई। शिवम शर्मा ने अर्धशतक लगाकर 16 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।