फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब आगरा के तत्वाधान में मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन एम.डी.जैन इंटर कॉलेज, हरी पर्वत आगरा में किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में आगरा के साथ मंडल से आए विभिन्न जनपद के विद्यार्थियों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया।
जिला सम्नवयक अश्वनी जैन ने बताया कि मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जनपद फिरोजाबाद के
विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रिक लाइन सेफ्टी सिस्टम, स्टेपिंग टैंक, स्मार्ट सेफ्टी अलर्ट प्रो सिस्टम, ऑटोमैटिक पॉल्युशन क्लीनर, सेफ मूर्ति विसर्जन, अग्रिनोवा भारत, कोण मापक, सोनार राडार, इलेक्ट्रिक कार रिमोट कण्ट्रोल आदि मॉडल बनाकर सभी निर्णायक अतिथियों को अपने भावी वैज्ञानिक होने का परिचय दिया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन डॉ.रामनाथ गौतम, डॉ ज्योतिका खरबंदा, डॉ शालिनी वर्मा, पंकजा मिश्रा ने किया। जिसमें द्वितीय स्थान जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज के एम डी जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के वाशु देव ने प्राप्त किया।
इसके साथ तृतीय स्थान डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी, सिरसागंज की पावनी जैन एवं वैष्णवी ने प्राप्त करके जनपद का नाम रोशन किया। द्वितीय स्थान पर चयनित छात्राओं को जिला विज्ञान क्लब, आगरा द्वारा 7000 रुपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र को 5000 रुपये की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाएगी। इसके साथ ही चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर की विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो, मेडल प्रदान करके सम्मानित किया गया।

