फिरोजाबाद। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत जिला व शहर कांग्रेस के कमेंटी के सयुक्त तत्वाधान में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में सैकड़ों कांग्रेसियों ने प्रतिभाग कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मोढ़ा कनेटा स्थित कांग्रेस कार्यालय से जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में मनरेगा बचाओं संग्राम पदयात्रा निकाली गई। जो कि हाईवे होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची। पदयात्रा में जिला परिवेक्षक अरुण यादव के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता गाँधी जी का ये अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, मजदूरों को दे दो काम नहीं तो होगा जन संग्राम आदि गगनभेदी नारे लगाकर चल रहे थे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का नाम हटाकर अपमान किया है। जिन गाँधी ने ग्राम स्वराज के सपने के साथ अपना सबकुछ त्यागकर आजादी को संघर्ष ही नहीं किया, बल्कि देश को अंग्रेजों से आजाद भी कराया और सत्य अहिंसा का संदेश सम्पूर्ण विश्व को दिया। मनरेगा से काम की गारंटी समाप्त कर दी गईं, कार्य योजना बनाने अधिकार पंचायतों से छीन लिया गया। चालीस प्रतिशत भुगतान की जिम्मेदारी प्रदेश सरकारों पर डाल दी गईं, जो मनरेगा को समाप्त करने का संकेत है।
पदयात्रा में जिला परिवेक्षक अरुण यादव, महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, हाजी सईद पटेल, मोहित राठौर, राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, सतीश अग्रवाल, शैलेन्द्र शुक्ला, अजय यादव, रामसेवक वेद्द, डॉ बीएस गौतम, गुलाम जिलानी, शांतिदास शंखवार, जगदीश वाल्मीक, अनिल यादव लाला राइन गांधी, संजय यादव, रणवीर सिंह, कन्हैया शर्मा, जयपाल यादव, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

