फिरोजाबाद। कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओं अभियान के अंतर्गत 17 फरवरी को विधानसभा घेराव को लेकर स्थानीय पुलिस कांग्रेस नेताओं को घरों में नजरबंद कर फोर्स तैनात कर दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर मनरेगा बचाओ आंदोलन को लेकर 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम होना था। इससे पूर्व पुलिस ने जनपद के कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर घरों में बाहर नहीं निकलने दिया। जिसमें प्रदेश सचिव, मैनपुरी प्रभारी प्रकाश निधि गर्ग को उनके आवास पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के अलावा अन्य नेताओं को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।
फिरोजाबाद: कांग्रेस नेता पुलिस ने किये नजरबंद

