फिरोजाबाद। वीर हनुमान हिंदू सम्मेलन समिति माधव नगर के तत्वावधान में रामलीला मैदान में हिंदू सम्मेलन से पूर्व भूमि पूजन मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत संपन्न हुआ। हवन यज्ञ के साथ सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आहुति अर्पित की।
शास्त्री वेदप्रकाश ने विधि-विधान के साथ कार्यक्रम के लिए भूमि का हवन पूजन किया। यजमान समिति के कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, धर्म पत्नी, राजुल अग्रवाल, समिति सचिव संदीप गुप्ता धर्मपत्नी नीरज गुप्ता रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुतियां दीं तथा ईश्वर से सफल कार्यक्रम की प्रार्थना की।
इस अवसर विभाग प्रचारक अखिलेश जी, महानगर संघचालक प्रदीप, महानगर प्रचारक शेखर जी, विभाग कार्यवाह ब्रजेश जी, समिति के अध्यक्ष शंकरलाल गुप्ता, रामकुमार, अभिषेक, सौरभ, संदीप गुप्ता, मुकेश, ललित, दिलीप, वरुण, सुनील, नितिन राजौरिया, अंकित तिवारी, आकृति सहयोगी, अनुपमा शर्मा, अंबेश शर्मा, प्रेमचंद शंखवार, अमित गुप्ता, डॉ वीरेंद्र, सुनील टंडन सहित सभी कार्यकर्ता और सज्जन शक्ति के लोग उपस्थित रहे।

