शिकोहाबाद। नगर के एटा रोड स्थित तिवरिया पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दो दिवसीय काँवड यात्रा शिविर का आयोजन कल्पतरू ट्रस्ट के द्वारा किया गया केम्प का शुभारम्भ ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण कुमार खण्डेलवाल ने किया। कॉवड शिविर मे काँवरियों के आराम करने कि व्यवस्था की गयी और काँवरियों के खान पान मे फल व व्रत की अन्य वस्तुओ को सजाकर रखा गया। जिससे कावरिया शिविर में अपनी मर्जी से खाद्य पदार्थाे को ग्रहण कर सकें। साथ ही चाय की भी व्यवस्था की गयी थी। काँवरियो के फलाहार करने के दौरान काँवड पकडने मे ट्रस्ट के सदस्यों ने काँवरियों की मदद की। इस दौरान ट्रस्ट की सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
शिकोहाबाद: दो दिवसीय काँवड यात्रा शिविर शिवरात्री पर सम्पन्न

