शिकोहाबाद। भोले बाबा की बारात गाजेबाजे के साथ निकाली गई। बारात का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नेफीता काट कर और भोले बाबा के स्वरूप की आरती उतार कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर की धार्मिक जनता भोले बाबा के बराती बने।
जिला पंचायत प्रतिनिधि ठाकुर सुमित सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रोडवेज बस स्टैंड स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर से बारात को रवाना किया। बारात रोडवेज बस स्टैंड से प्रारंभ होकर तहसील तिराहा, पक्का तालाब, टरा बाजार, एटा तिराहा, मैनपुरी तिराहा, रुकनपुरा होते हुए भगवंतवाले बाग, बड़ा बाजार, कालीदेवी मंदिर होते हुए स्टेटबैंक चौराहा, नारायण तिराहा होते हुए स्टेशन रोड पर पहुंची। यहां नेहा चौराहा से मेलावाला बाग स्थित टुइयां वाले महादेव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। यहां प्रसाद वितरण किया गया।
भोले बाबा की बारात में प्रमुख रूप से डा. रामकैलाश यादव, ब्लाक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, मयंक तिवारी, आनंद यादव, बारात के आयोजक पूर्व सभासद रविंद्र सिंह यादव, दिनेश वशिष्ठ, सभासद गगन कठेरिया, मोहित यादव सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने संभाली।

