फिरोजाबाद: स्वास्थ्य परीक्षण कैंप के लिए एनजीओ करें आवेदन 

फिरोजाबाद: स्वास्थ्य परीक्षण कैंप के लिए एनजीओ करें आवेदन 

फिरोजाबाद। अटल वयो अभयुदय योजना के लिए वरिष्ठ नागरिकों हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी, स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना है। जिसके लिए चिकित्सा क्षेत्र में काम करने वाले विभिन्न एनजीओं से आवेदन मागे गये। जनपद स्तर पर सभी गैर सरकारी संगठन, जो कि चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्व से कार्यरत है, वह अपनी अहम भूमिका निभाते आएं हो। वह सभी संगठन उक्त स्वास्थ्य परीक्षण में सेवा देने हेतु 26 फरवरी तक समाज कल्याण विभाग दबरई मे अभिलेखों के साथ सम्पर्क कर सकते है।