शिकोहाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 55.700 पर लखनऊ से कश्मीरी गेट दिल्ली जा रही प्राइवेट बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में 18 सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने सभी को शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहीं क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटवाया गया।
मंगलवार देर रात एक बस कश्मीरीगेट दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुई। बस में कुल 45 सवारियां बैठी हुई थीं। जब बस नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 55.700 पर पहुंची, तभी चालक को अचानक नींद का झौंका आ गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में लगभग 18 यात्री घायल हो गये।
हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस में सवार यात्रियों को निकाल कर घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेजा। वहीं बस को क्रेन की मदद से एक्सप्रेस वे से हटवा कर नसीरपुर कट पर खड़ा करा दिया। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण यहॉ हादसा होने की संभावना है।
