फिरोजाबाद। अमरदीप पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ककरऊ कोठी पर सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से किया। एनएसएस की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली शनिदेव मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि प्राथमिक विद्यालय ककरूऊ पर जाकर समाप्त हुई। रैली में दुर्घटना से देर भली, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, नशा मुक्ति ड्राइविंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग पर नारे लगाए। वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया। द्वितीय सत्र में सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें शिवानी गुप्ता प्रथम, काजल द्वितीय, वर्षा तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी अनिल बाबू शुक्ला, स्वीट गुप्ता, विजय कुमार, असमंजस कुमार सिंह, मनोज कुमार, सुशील प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद: जागरूकता रैली निकाल यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
-सड़क सुरक्षा पर हुई निबंध प्रतियोगिता

