शिकोहाबाद: निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर 28 को

शिकोहाबाद: निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर 28 को

शिकोहाबाद। नगर के बस स्टेण्ड के सामने सामाजिक संस्था कल्पतरू ट्रस्ट द्वारा एक नेत्र जाँच शिविर 28 फरवरी को अग्रवाल धर्मशाला मे लगया जायेगा। जिसके रजिस्ट्रेशन हेतु वस स्टेण्ड के सामने एक केम्प लगाया गया। जिसमे सैकड़ो की संख्या मे महिलायें बुजुर्ग व पुरुषों ने रजिस्ट्रेशन कराये। रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी व्यक्तियों का 28 फरवरी को नेत्र जाँच शिविर मे सभी की मोतियाविन्द की  निशुल्क नेत्र जाँच कर परेशानी वाले लोगों का आपरेशन कराया जायेगा। कल्पतरू ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण कुमार खण्डेलवाल ने बताया आज शिविर मे रजिस्ट्रेशन किये गये। 28 फरवरी को रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगो की मोतियाविन्द की निशुल्क जाँच की जायेगी।