फिरोजाबाद: फार्मर रजिस्ट्री कार्य लापरवाही बरतने वाले नौ लेखपालों का वेतन रोका

-डीएम ने एसडीएम जसराना को कारण बताओं नोटिस जारी किया

फिरोजाबाद:  फार्मर रजिस्ट्री कार्य लापरवाही बरतने वाले नौ लेखपालों का वेतन रोका

फिरोजाबाद। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य की धीमी प्रगति और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने वाले तहसील जसराना के 9 लेखपालों का वेतन रोकने का आदेश दिए है। उप जिलाधिकारी जसराना को कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।

जिलाधिकारी रमेंश रंजन ने समीक्षा बैठक में तहसील जसराना में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अत्यंत असंतोषजनक मिली। तहसील की प्रगति 60.72 प्रतिशत पाई गई। पिछले तीनों दिनों में लगातार शून्य कार्य करने वाले 9 लेखपालों आलोक कुमार, अमित कुमार प्रथम, अनोखेलाल, देवेंद्र पाल, जितेंद्र कुमार, नवीन कुमार, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, संजय सिंह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने का आदेश दिए।

एसडीएम जसराना के कारण ही अधीनस्थ कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं, जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 15 मार्च तक फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो जाए, किसी भी आधार पर शीथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जो कर्मचारी इस महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।