फिरोजाबाद: एनएसएस की छात्राओं ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

फिरोजाबाद: एनएसएस की छात्राओं ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

फिरोजाबाद। अमरदीप पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ हुई। स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता रैली निकाली गई। जिसमें छात्राओं ने सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखें साफ सफाई, जन-जन का नारा है, भारत को स्वच्छ बनाना है, स्वच्छता ही सेवा है गंदगी जानलेवा है, कदम से कदम मिलायगे भारत को स्वच्छ बनाएंगे आदि नारे लगाते हुए गांव वासियों को जागरूक किया। छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वच्छता विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अनामिका प्रथम, ज्योति द्वितीय, खुशबू तृतीय स्थान पर रही।   इस दौरान अनिल बाबू शुक्ला, स्वीट गुप्ता, विजय कुमार, असमंजस कुमार सिंह, मनोज कुमार, सुशील प्रताप सिंह, सुनील प्रताप आदि मौजूद रहे।