फिरोजाबाद: डीएम ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं 

फिरोजाबाद: डीएम ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं 

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट का मासिक निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप वेयरहाउस की सुरक्षा और रख रखाव की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। डीएम रमेंश रंजन ने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की कार्य क्षमता की जांच करने हेतु उन्हें अपने समक्ष चलवाकर देखा। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सदैव सभी उपकरण कार्यरत अवस्था में होने चाहिए। सीसीटीवी कैमरे को देखा। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन हो। इस दौरान उप जिलाधिकारी विशु राजा उपस्थित रहें।