फिरोजाबाद। एमजी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित में महिलाओं की भूमिका विषय पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रियादर्शनी उपाध्याय ने महिलाओं के वैज्ञानिक योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ रफत खान ने छात्राओं को प्रथम महिला वैज्ञानिक मैडम क्यूरी से लेकर कल्पना चावला तक के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर भाषण, निबंध लेखन तथा पोस्टर प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रतिभागियों ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों एवं संभावनाओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में अर्चना, पूनम शर्मा रही। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

