शिकोहाबाद। नगर के गढैया मोहल्ला स्थित अग्रवाल धर्मशाला मे समाजिक सेवा को समर्पित संस्था कल्पतरू ट्रस्ट द्वारा एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एक हजार मरीजों के रजिस्ट्रेशन हुए। 190 मरीज मोतियाबिंद के चयनित किये गये।
शिविर का शुभारम्भ संस्था अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, मुख्य अतिथि कॉपरेटिव बैंक जिलाध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, डॉ मुकेश गोयल आगरा, राजीव अग्रवाल, दयाशंकर गुप्ता एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। ट्रामा संेटर से पधारे डाक्टरों की टीम ने लगभग एक हजार मरीजों का परीक्षण कर 190 मरीज मोतियाबिंद के चयनित किये।
चयनित मरीजों को ट्रांमा सेंटर फिरोजाबाद में आपरेशन किया जायेगा। जिन मरीजो की आँखें जाँच मे नार्मल आई उनको चश्ये का नम्बर दिया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण कुमार खण्डेलवाल, अतुल अग्रवाल, तनय, लकी जैन, मनु तोमर, नवीन, प्रशान्त, गगन कपूर, चिराग, तरुण, ओमशंकर, निखिल, अमित, गौरव अरोरा, विकास, अमन, हरजीत, हेमन्त सोनी, गगन तोमर आदि मौजूद रहे।

