फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय शोध और सांख्यिकी रहा। सेमिनार में मनोविज्ञान विभाग की बीए प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की छात्राएं रितु, रोशनी, तृप्ति, लकी, सदफ ने अपने विचार प्रस्तुत किये। मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्षा प्रो0 रंजना राजपूत ने छात्राओं को उत्तम कोटि के शोध और सांख्यिकी के बारे में विस्तारपूर्वक वर्णन करके छात्राओं के ज्ञान में वृद्धि की। संचालन मनोविज्ञान विभाग की प्रवक्ता डॉ निधि गुप्ता ने किया। डॉ शालिनी सिंह ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। लैब सहायक इंद्रपाल सिंह का सहयोग रहा।