फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला चुुंगी चौराहे स्थित कांता होटल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने से होटल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कोटला चुंगी चौराहे के निकट होटल कांता में धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, होटल में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने संभावना जताई जा रही है।

