फिरोजाबाद: मुठभेड़ में दो लुटेरें गिरफ्तार, गोली से पुलिसकर्मी सहित दो घायल

-लूटी गई नगदी, ऑटो, असलाह बरामद

फिरोजाबाद: मुठभेड़ में दो लुटेरें गिरफ्तार, गोली से पुलिसकर्मी सहित दो घायल

फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना नसीरपुर पुलिस ने दो लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश, एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।  

एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने वताया कि गठित पुलिस टीम सोमवार सुबह सहजादपुर-डिडौली मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि 1 मार्च की रात हुई लूट की घटना में वांछित आरोपी लूटा गया ऑटो बेचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध ऑटो को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक कच्चे रास्ते की ओर मुड़कर भागने लगा। ऑटो में सवार एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली हेड कांस्टेबल जितेंद्र राजौरिया के हाथ को छूती हुई निकल गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

फिरोजाबाद: मुठभेड़ में दो लुटेरें गिरफ्तार, गोली से पुलिसकर्मी सहित दो घायल
गिरफ्तार किए गए लुटेरों में सोनवीर उर्फ सोनू पुत्र रामदास निवासी ग्राम खितौली, थाना नसीरपुर, हाल निवासी शंभू नगर, शिकोहाबाद, प्रशांत उर्फ भोला पुत्र सतीश चंद्र निवासी ग्राम खितौली, थाना नसीरपुर है। घायल आरोपी सोनवीर को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, लूटे गए 1,000 रुपये, एक लूटा गया मोबाइल फोन और लूटा गया ऑटो बरामद किया है।

लुटेरों ने 1 मार्च की रात शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन से ग्राम रपड़ी जाते समय दो युवकों ने उसका ऑटो, मोबाइल और 1,200 रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने इस घटना का सफल अनावरण करते हुए दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।