फिरोजाबाद: 35.4 लाख रू. के 65 बकायेदारों के काटे कनैक्शन, कैबिले की जब्त

-सिरसागंज क्षेत्र में चल रहे अभियान से बकायेंदारों में हड़कंप

फिरोजाबाद: 35.4 लाख रू. के 65 बकायेदारों के काटे कनैक्शन, कैबिले की जब्त

फिरोजाबाद। पावर कॉरपोरेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाएं जा रहे बसूली अभियान से बकायेंदारों में हड़कंप मचा हुआ है। सिरसागंज की टीम ने 35.4 लाख रू. के 65 बकायेदारों के कनैक्शन काटकर कैबिले जब्त कर ली। 25 बकायेदारों ने मौके पर बिल जमा कर दिया। 

अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत सिंह के निर्देशन में अधिशासी अभियंता सिरसागंज अमित कुमार, उप खंड अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने उपकेंद्र अरांव के गांव कोरारी खेड़ा में बसूली अभियान चलाया। घर-घर जाकर चैकिंग करते हुए बिल जमा कराने की अपील की। बिल न जमा करने 35.4 लाख रू. के 65 बकायेंदारों के कनैक्शन काट दिये।

मौके पर ही बिजली बिल राहत योजना में उपभोक्ताओं के पंजीकरण कराएं गये। बकायेदारों की कैबिलों के साथ मीटर भी उखाड़ लिये गये। 25 उपभोक्ताओं ने मौके पर बिल जमा कर चैन की सांस ली। टीम में अवर अभियंता स्वतंत्र यादव, देवेंद्र कुमार, राहुल कुमार, दीपक सक्सैना के साथ विभागीय टीम के लाइनमैंन, कर्मचारी मौजूद रहे।