फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्व की मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गुंजन चौक पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अकबरपुर निवासी 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुरेंद्र सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में दुख का माहौल छा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
