फिरोजाबाद: तीन दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद: तीन दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद। तीन दिन से लापता एक युवक का शव रहना नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची थाना उत्तर पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बिहारी नगर निवासी टीटू पुत्र हरीशंकर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि टीटू पिछले तीन दिनों से लापता था और परिवार उसकी तलाश कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।