फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने परीक्षा पूर्व छात्राओं को बांटे लेखन पैड

फिरोजाबाद:  महिला शक्ति ने परीक्षा पूर्व छात्राओं को बांटे लेखन पैड

फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा जगदीश प्रयाद उपाध्याय सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में लेखन पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए आवश्यक लेखन सामग्री उपलब्ध कराना। उन्हें आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित करना था। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, प्रशासनिक निर्देशिका दीपाली सिंघल, वित्त निर्देशिका गौरी बंसल, सदस्यगण शीनू अग्रवाल, एकता मित्तल, मोनिका रानीवाला, मोनिका गर्ग का पूर्ण सहयोग रहा।