फिरोजाबाद: होली की पूर्व संध्या पर पुलिस ने पैदल गश्त कर, राहगीरों से किया संवाद

फिरोजाबाद: होली की पूर्व संध्या पर पुलिस ने पैदल गश्त कर, राहगीरों से किया संवाद

फिरोजाबाद। होली की पूर्व संध्या पर एसएसपी के नेतृव में पुलिस के जवानों ने नगर एवं देहात क्षेत्र में पैदल गश्त कर राहगीरों से संवाद करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल को चेक किया।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने सीओं सिटी प्रवीन कुमार तिवारी के साथ रसूलपुर से लेकर सुभाष तिराहे तक पुलिस के सशस्त्र जवानों के साथ पैदल गश्त किया। रास्तें में लोगो से उनकी समस्याओं को सुना। त्यौहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था से लोगो ने सुरक्षा का अहसास महसूस किया। सदर बाजार तिराह, चौराहों, भीड़भाड वाले क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग कराई गई।  वाहन चालक से यातायात नियमों को पालन करने की अपील की। गश्त के दौरान थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार सिंह, दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह, रामगढ संजीब दुबे, रसूलपुर प्रदीप कुमार के अलावा पुलिस एवं पीएसी के जवान शामिल रहे।

होली के पावन पर्व पर जिले के नागरिेक आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं। जबरन किसी पर रंग न डाले। आपसी सहमति के साथ ही होली खेलें। शांतिभंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 
सौरभ दीक्षित, एसएसपी, फिरोजाबाद