फिरोजाबाद। बालश्रम और सुरक्षित रोजगार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें श्रमिक महिलाओं को जागरूक करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। चाइल्ड फंड इंडिया पेस-दिशा द्वारा महादेव नगर में समाजसेवी, प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने श्रमिक बहनों को शिक्षा, रोजगार, बालश्रम पर जागरूक करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने श्रम कानूनों का पालन और श्रम विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर कासिम अली, कॉर्डिनेटर अनुपम शर्मा, नरेश राठौर, डॉ राजेश कुमार, कुलदीप कुमार, वंदना शंखवार, गुलशन, विनीता बघेल आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद: बालश्रम, रोजगार योजना में श्रमिक महिलाओं को किया जागरूक

