फिरोजाबाद। नगर में भगवान आदिनाथ का जन्मकल्याणक महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों केे साथ मनाया गया। रथ यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। श्रीजी भगवान का जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया गया। पाठशाला के बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
नगर के जैन मंदिरों में भगवान आदिनाथ का अभिषेक पूजन, शातिधार, सामूहिक पूजन किया गया। गुरूवार की प्रात सदर बाजार स्थित अट्टावाला जैन मंदिर से रथयात्रा का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर ने किया। रथयात्रा घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, बाग छिंगामल, गांधी पार्क चौराहा होती हुई छदामीलाल जैन मंदिर पहुंची। मार्ग में जैन सस्थाओं ने श्रीजी की आरती उतारकर स्वागत किया। रथ विराजमान भगवान आदिनाथ का जैन बंधुओं ने आरती उतारी।
निर्भय पाठशाला के 17 पाठशालाओं का परीक्षाफल घोषित करते प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। शेष बच्चों को सात्वंना पुरस्कार प्रदान किये गये। मुख्य वक्ता अनूप चंद्र एड ने भगवान ऋषभ देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह जैन धर्म के तीर्थकर है। उनके ही जैन समाज का शुभारम्भ हुआ है। स्वागत करने वालों अनुज जैन तुलसी विहार, संजय जैन पीआरओ, मंयक जैन माइक्रोटेक, सौरभ जैन, विजय जैन एड रहे।

थ के आगे अध्यक्ष विनोद जैन मिलेनियम, महावीर जैन मुन्नाबाबू, संजय जैन बल्ले, राहुल जैन सिटीजन, अतुल जैन, डॉ धीरेंद्र जैन, संजीव जैन एड, मनोज जैन द्ददा, चंद्रप्रकाश जैन, अजय जैन एड, ललितेश जैन, अरूण जैन पीली कोठी, मुकेश जैन, अमित जैन, मनोज जैन, प्रमोद सोनल, राजेंद्र प्रसाद जैन राजू, संभव प्रकाश जैन, सुधीर जैन, रीतेश जैन आदि मौजूद रहे।

