फिरोजाबाद। महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बीएसएस हाईटेक पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बीएसएस हाइटेक पब्लिक स्कूल मे डोर टू डोर तथा आईईसी ने छात्राओं को जागरुक करते हुए स्वच्छता में भागेदारी कर नगर को स्वच्छ बनने पर जोर दिया। इसमें मुख्य रूप से गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा अलग-अलग कर देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर डोर टू डोर के ऑपरेशन मैनेजर सुमित, आईटीसी से शिव मंगल सिंह, विद्यालय के डायरेक्टर रवि शर्मा, प्रधानाचार्या हर्षिता गुप्ता समेत आईईसी टीम मौजूद रही।

