फिरोजाबाद। झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से दॉत निकलवाने गये एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और डॉक्टर अपना क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। थाना फरिहा के गांव सुनाब निवासी धर्मेंद्र पुत्र निहाल सिंह 42 वर्षीय गुरूवार को फरिहा नई बस्ती में डॉक्टर जाहिद दंत रोग विशेषज्ञ है। दिन में तीन बजे धर्मेद्र जाहिद की दुकान पर पहुंचा। उसने दात उखाड़ने को कहा, तो डॉक्टर ने धर्मेद्र का दॉत उखाड़ते समय लापरवाही से हालत बिगड़ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन फरिहा आ गये और डॉक्टर के क्लीनिक पर हंगामा काटने लगे। परिजनो ने डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यवाही की मांग की। डॉक्टर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। हंगामें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
फिरोजाबाद: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत
-परिजनों ने काटा हंगामा, डॉक्टर मौके हुआ फरार

