फिरोजाबाद: शातिर अपराधी चोरी की बाइक सहित अरेंस्ट

फिरोजाबाद: शातिर अपराधी चोरी की बाइक सहित अरेंस्ट

फिरोजाबाद। ठगी करने वाले एक शतिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 15 हजार रू. नगद बरामद हुए है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में सीओ सिटी प्रवीन कुमार तिवारी, थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने बताया कि एक महिला के कुंडल की ठगी करने वाला अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने छापा मारकर पुष्पेंद्र पुत्र सुरेश चंद्र निवासी बकेबर जनपद इटावा को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। तलाश के दौरान 15 हजार रू. नगद बरामद हुए है। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि एक महिला के साथ ठगी करते हुए सोने के कुंदल ले लिये थे। उन्हीं को बेचकर रू. मिले है। उसने कई चोरियों की घटनाओं का इकबाल किया है।