फिरोजाबाद: भगवान आदिनाथ के जन्मकल्याणक पर निकलेगी रथयात्रा

-17 पाठशालाओं का 12 को परीक्षाफल होगा घोषित

फिरोजाबाद: भगवान आदिनाथ के जन्मकल्याणक पर निकलेगी रथयात्रा

फिरोजाबाद। नगर में चल रहे पाठशालाओं का वार्षिक अधिवेशन, परीक्षाफल, पुरस्कार वितरण समारोह भगवान आदिनाथ के जन्मकल्याणक पर 12 मार्च को सेठ छदामीलाल जैन मंदिर जैन मुनि के सानिध्य में होगा। कार्यक्रम में रथ यात्रा निकाली जायेगी। 

आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद जैन मिलेनियम ने बताया कि आर्चाय निर्भय सागर महाराज की प्रेरणा से जैन मुनि अमित सागर के शिष्य शिवदत्त सागर, पदम दत्त सागर के सानिध्य में कार्यक्रम का शुभारम्भ रथ यात्रा के साथ होगा। यात्रा प्रात सात बजे सदर बाजार स्थित अट्टावाला मंदिर से निकाली जायेगी।

जिसका शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर करेंगी। छदामीलाल जैन मंदिर झंडारोहण अतुल जैन, पंडाल उद्घाटन महावीर जैन मुन्नाबाबू करेंगे। कार्यक्रम में मंगलाचरण की क्रियाऐं होगी। निर्भय सागर दिगम्बर जैन 17 पाठशालाओं का परीक्षाफल घोषित किया जायेगा। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जायेगा।

कार्यक्रम संयोजक संयय जैन बल्ले, राहुल जैन सिटीजन, रथयात्रा संयोजक संजीव जैन एड, मनोज जैन द्ददा, प्रशासनिक संयोजक चंद्र प्रकाश जैन का बनाया गया है। पाठशालाओं के बच्चों द्वारा भगवान आदिनाथ के जन्मकल्याणक पर नाट्य प्रस्तुती दी जायेगी। वार्ता के दौरान अजय जैन एड, ललितेश जैन, अरूण जैन पीली कोठी, मुकेश जैन, अमित जैन, मनोज जैन, प्रमोद सोनल, राजेंद्र प्रसाद जैन राजू, संभव प्रकाश जैन, सुधीर जैन, रीतेश जैन, अजय जैन बजाज आदि मौजूद रहे।