फिरोजाबाद: गोमती नगर में बेसिक शिक्षा विभाग की नोडल एसआरजी जया शर्मा हुई सम्मानित 

फिरोजाबाद: गोमती नगर में बेसिक शिक्षा विभाग की नोडल एसआरजी जया शर्मा हुई सम्मानित 

फिरोजाबाद। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रगति आत्मसम्मान से समानता विषय पर गोमती नगर में आयोजित कार्यक्रम में जनपद फिरोजाबाद की बेसिक शिक्षा विभाग की नोडल एसआरजी जया शर्मा, डीसी बालिका अजय कुमार एवं मण्डल स्तर पर चयनित छात्रा शालिनी, खनक और सौम्या शर्मा को सम्मानित किया गया। छात्राओं की शिक्षिका लता शर्मा, सरसप्रभा को भी बेटियों को इस मुकाम पर पहुँचाने के लिए सम्मानित किया। जिले में बालिकाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित विषयों से जुड़ने के लिए प्रेरित कर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दे रही। जया शर्मा को डॉ मुकेश कुमार सिंह उप निदेशक, वरिष्ठ विशेषज्ञ बालिका शिक्षा, समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया।

शिक्षकों का मशाल जुलूस कल

फिरोजाबाद। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त हुए शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट दिलाने की मांग को लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के आह्वान पर जिले में बुधवार को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जिलाध्यक्ष जया शर्मा ने बताया कि पैदल मार्च शाम पाँच बजे गांधी पार्क से शुरू होकर महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज स्टेशन रोड होते हुए वापिस गांधी पार्क में समाप्त होगा। जुलूस का मुख्य उद्देश्य उन शिक्षकों के हितों की रक्षा करना है, जिनकी नियुक्ति आरटीआई कानून आने से पहले हुई थी।